फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले चावल पर शोध के लिए हिमाचल की शुभांगी सम्मानित

Tue, 10 Nov 2020 10:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर की शुभांगी महाजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जीवाईटीआई ने उभरते वैज्ञानिकों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता करवाई। इसमें  हिमाचल के बिलासपुर की शुभांगी महाजन ने राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है। शुभांगी एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा में एमएससी माइक्रोबायोलॉजी में द्वितीय वर्ष की छात्रा है। शुभांगी महाजन ने अपनी टीम के साथ नैनो युक्त माइकोरिजल फंगस पीरीफॉम विकसित किया है, जिससे काले चावल की उपज को बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन


देश भर से इस पुरस्कार के लिए सिर्फ 11 लोगों का चयन हुआ था। जिसमें शुभांगी ने अपनी जगह बनाई।उन्हें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने यह पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह पुरस्कार जैव प्रौद्योगिकी की जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद की ओर से दिया गया। यह समारोह पांच नवंबर को वर्चुअल प्लेटफार्म पर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें