फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरएफ पीएचडी वेटरनेरी की प्रवेश परीक्षा में नेहा देशभर में तीसरे स्थान पर

Sun, 08 Nov 2020 06:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, जवाली (कांगड़ा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर पंचायत जवाली के वार्ड तीन लब गांव की नेहा परमार ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से आयोजित एसआरएफ पीएचडी वेटरनेरी और पब्लिक हेल्थ विषय की प्रवेश परीक्षा में देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अब नेहा का चयन ऑल इंडिया सीनियर रिसर्च फेलोशिप, एसआरएफ में पीएचडी के लिए हुआ।

विज्ञापन


नेहा की प्राइमरी शिक्षा डीएवी स्कूल रैहन में हुई है। उन्होंने जमा दो की पढ़ाई जीएवी स्कूल कांगड़ा से की है। इसके बाद कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से वेटरनेरी एवं पब्लिक हेल्थ में स्नातक परीक्षा पास की। मौजूदा समय में इंडियन वेटरनेरी रिसर्च इंस्टीट्यूट बरेली (उत्तरप्रदेश) से एमडी की पढ़ाई कर रही हैं।

नेहा परमार ने कहा कि वह रोजाना आठ से 10 घंटे पढ़ाई करती हैं। नेहा के पिता दविंद्र परमार जल शक्ति विभाग में एसडीओ के पद पर हैं। माता पवना परमार शिक्षा विभाग में सेंट्रल हेड टीचर हैं। नेहा ने सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुओं को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें