फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला की बेटी प्रेरणा भारतीय वायु सेना में बनीं फ्लाइंग ऑफिसर

Sat, 03 Jul 2021 08:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

प्रेरणा गुप्ता को गत वर्ष पहले ही प्रयास में एएफसीएटी (एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट) और एसएसबी परीक्षा पास करने के बाद भारतीय वायुसेना में चुना गया। अकादमी में 19 जून 2021 को अपना प्रशिक्षण पूरा किया।
विज्ञापन
फ्लाइंग ऑफिसर प्रेरणा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की बेटी प्रेरणा गुप्ता भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनी हैं। प्रेरणा गुप्ता हाल ही में एयर चीफ  मार्शल आरएस भदौरिया की अध्यक्षता में हैदराबाद के पास डुंडीगल वायु सेना प्रशिक्षण केंद्र में 161 अधिकारियों के साथ पासिंग आउट परेड समारोह में फ्लाइंग ऑफिसर नियुक्त हुई हैं।

विज्ञापन


प्रेरणा गुप्ता को गत वर्ष पहले ही प्रयास में एएफसीएटी (एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट) और एसएसबी परीक्षा पास करने के बाद भारतीय वायुसेना में चुना गया। अकादमी में 19 जून 2021 को अपना प्रशिक्षण पूरा किया। प्रेरणा गुप्ता ने बताया कि शिमला के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल शिमला से स्कूली शिक्षा पूरी की।

दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और अन्नामलाई विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। प्रेरणा के पिता राज्य के राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और माता केंद्र सरकार की कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


प्रेरणा गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, समर्पण और अपने माता-पिता, शिक्षकों, विशेष रूप से अपने भाई से मिले सहयोग को दिया है। उनके भाई एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें