फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह बेटी तुझे सलाम, हॉलीवुड में कमा लिया नाम

Wed, 20 Jul 2016 10:19 AM IST
विनोद राणा/अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा)
विज्ञापन
शिल्पा सरोच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिने तारिका कंगना रनौत, प्रिंटी जिंटा की सफलता से हर कोई वाकिफ है। इसी कड़ी में पहाड़ की एक और बाला ने हॉलीबुड में अपना नाम दाखिल कर दिया है। पालमपुर की बेटी ने गायन के क्षेत्र में हॉलीबुड में अपना नाम दर्ज कराया है। पालमपुर की शिल्पा सरोच ने हॉलीबुड की अंतर्राष्ट्रीय फिल्म के लिए हिंदी में गीत गाकर अपनी गायकी का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन


हिंदी फिल्म मुरारी द जेंटलमैन से उन्होंने अपने ऊंचे स्तर पर गाने की शुरुआत की थी। पहाड़ी संगीत के प्रति अब भी अपना प्यार रखने वाले शिल्पा सरोच का कोई संगीत सिखाने वाला गुरु नहीं है। कंप्यूटर में बीटेक कर चुकी शिल्पा ने पहली बार देश के 600 विवि के हुई संगीत मुकाबले में गोल्ड मेडल हासिल किया था।
विज्ञापन

सोनी टीवी के शो में गाया है ट्रेक सांऊड

शिल्पा सरोच - फोटो : अमर उजाला
कापा टीवी के मोजो म्यूजिक शो में भाग ले कर अपनी गायकी के क्षेत्र को आगे बढ़ाया था। सोनी टीवी के सुपर डांस शो में शिल्पा ने ट्रेक सांऊड गाया है। इस कार्यक्रम को अदाकारा शिल्पा सेट्टी होस्ट करेंगी। उन्होंने मिंतरा की वेबसाईट के लिए भी अपनी आवाज दी है। सऊदी अरब के एफएम रेडियो के प्रोमो के लिए भी गाया है।

हॉलीबुड की फिल्म में हिंदी गाना गाना गाने वाली शिल्पा ने फिल्म का अभी नाम नहीं बताया है। लेकिन, कहा कि यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। मूलत हमीरपुर जिला की रहने वाली शिल्पा सरोच का परिवार करीब बीस साल पहले पालमपुर में बस गया है। हॉलीबुड में अपना कैरियर सेटल करने वाली गायिका शिल्पा का बड़े पर्दे पर एक्टिंग का भी शौक है। शिल्पा के पिता सुशील सरोच और माता वीना सरोच अपनी बेटी की उपलब्धि से खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें