हिमाचल के जिला कांगड़ा की पंचायत भंगवार की बेटी साक्षी चौधरी ने चंगर का नाम रोशन किया है। साक्षी ने मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेज की परीक्षा पास कर चंगर की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल किया है।
उसकी इस कामयाबी पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। साक्षी की माता मीना देवी गृहिणी हैं और पिता मदन लाल लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता के पद पर तैनात हैं।
साक्षी ने पांचवीं तक की पढ़ाई प्राथमिक विद्यालय डाडासीबा और जमा दो तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठार रानीताल में पूरी की। इसके बाद बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई आईजीएमसी शिमला से की।
साक्षी अब बतौर लेफ्टिनेंट बंगलूरू में सेवाएं देंगी। उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठार रानीताल के प्रधानाचार्य कल्याण भंडारी ने साक्षी और अभिभाकों को शुभकामनाएं दीं।