फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा: लाहौल की अन्वेशा बनीं हिमाचल की टॉपर

Mon, 19 Jul 2021 05:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

अन्वेशा मालपा लाहौल के मालंग गांव की रहने वाली हैं। अन्वेशा ने कहा कि वह सेना में अधिकारी बनना चाहती हैं। अन्वेशा कुल्लू के निजी स्कूल में अध्ययनरत हैं। पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे रहती हैं। 
विज्ञापन
छात्रा अन्वेशा मालपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के लाहौल की अन्वेशा मालपा सैनिक स्कूल में प्रवेश पाने वाली पहली जनजातीय बेटी बन गई हैं। उन्होंने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के एसटी गर्ल्स वर्ग में हिमाचल में टॉप किया है। मेरिट के आधार पर उन्हें हिमाचल के सुजानपुर टीहरा सैनिक स्कूल में छठी कक्षा के लिए प्रवेश मिला है। अन्वेशा मालपा लाहौल के मालंग गांव की रहने वाली हैं। अन्वेशा ने कहा कि वह सेना में अधिकारी बनना चाहती हैं। अन्वेशा कुल्लू के निजी स्कूल में अध्ययनरत हैं। पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे रहती हैं।

विज्ञापन


ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में अन्वेशा ने 171 अंक लेकर हिमाचल में एसटी गर्ल्स वर्ग में टॉप किया। अन्वेशा ने आइस हाकी में बेसिक कोर्स किया है। इसके अलावा बैडमिंटन अंडर-13 वर्ग में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चैंपियन रह चुकी हैं। वहीं एथलीट में उन्होंने राज्य स्तरीय अंडर-14 गर्ल्स 600 मीटर प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया है। जिला स्तरीय अंडर-20 वर्ग में 3000 मीटर दौड में प्रथम स्थान और 5000 मीटर रेस में दूसरा स्थान हासिल किया है। अन्वेशा के दादा हरी गोपाल भी भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। अन्वेशा के पिता सुरेश मालपा पर्यटन कारोबार से जुडे हैं जबकि माता सविता स्वास्थ्य विभाग में तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें