छैला के रिंटू जसवाल भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के लिए चयनीत हुआ है। बीते तीन वर्षों से दिव्यांग क्रिकेट टीम में रहकर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। हिमाचल दिव्यांग टीम से खेलते हुए रिंटू जसवाल दो बार नॉर्थ जोर क्रिकेट टूर्नामेंट खेल चुके हैं और वे शिमला टीम के कप्तान रह चुके हैं।
रिंटू बीते कई वर्षों से अपनी टीम के लिए बतौर ऑलराउंडर खेल रहे हैं। रिंटू के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने आने वाले 14 नवंबर को रिंटू का टीवी सेलिब्रिटी के साथ होने वाले क्रिकेट मैच के लिए चयन किया है।
यह मैच गोरेगांव स्पोट्र्स मुंबई के मैदान में खेला जाएगा। रिंटू ने अपने चयन के बाद खुशी जाहिर की है और उन्होंने चयनकर्ताओं आभार जताया है। रिंटू ने उम्मीद जताई है कि वह उम्दा प्रदर्शन कर भारतीय टीम के लिए अपनी जगह पक्की करेंगे। रिंटू के परिजनों में उसके चयन के बाद खुशी का माहौल है।