फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल से टीम इंडिया में एंट्री को बेताब देवभूमि का ये ऑफ स्पिनर

Fri, 15 Dec 2017 01:05 PM IST
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के ऑफ स्पिनर गुरविंद्र सिंह टोली आईपीएल के जरिये टीम इंडिया में एंट्री पाने को बेताब हैं। रणजी सीजन 2017 में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए गुरविंद्र ने टॉप-20 खिलाड़ियों में जगह बना ली है।
विज्ञापन


हिमाचल टीम से गुरविंद्र सिंह इस वर्ष 20 विकेट लेकर प्रथम और ऋषि धवन दूसरे स्थान पर रहे। जबकि देश के टॉप 20 गेंदबाजों में गुरविंद्र 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ऑफ स्पिनर गुरविंद्र ने रणजी ट्रॉफी कॅरिअर में अब तक 25 मैचों में 84 विकेट हासिल किए हैं। वर्ष 2016 में 6 रणजी मैचों में 21 विकेट लिए थे। इस वर्ष 6 मैचों में 20 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन


इस खिलाड़ी के बेहतरीन प्रदर्शन से टीम की जीत का रास्ता निकल रहा है। दो सत्रों में हिमाचल टीम ने कुल 15 मैचों में 3 में जीत दर्ज की। इन तीनों मैचों में इस खिलाड़ी ने कुल 22 विकेट लिए। जीत वाले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन पर गुरविंद्र मैन ऑफ द मैच रहे। 

अमर उजाला से खास बातचीत में पांवटा निवासी गुरविंद्र सिंह ने कहा कि उनका शानदार प्रदर्शन रहा है। आईपीएल की दो टीमों की तरफ से ट्रायल देने का ऑफर मिला है। फिटनेस के लिए जिम में पसीना बहा रहा हूं। रणजी में बेहतर प्रदर्शन के बाद आईपीएल से इंडियन टीम में पहुंचने का लक्ष्य है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें