फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के इस बेटे का सिविल जज के लिए हुआ चयन

Sat, 26 May 2018 11:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, दलाश(कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के बेटे का सिविल जज के लिए चयन हुआ है। दलाश के 25 वर्षीय राहुल वर्मा ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा में सिविल जज की चयन परीक्षा पास कर ली है। राहुल वर्मा का कहना है कि इस परीक्षा के लिए प्रतिदिन आठ से 10 घंटे तक पढ़ाई की।

विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली से कोचिंग ली थी। 24 मई को साक्षात्कार देने के बाद वे 25 मई को घर लौट रहे थे तो उन्हें परिणाम के बारे में पता चला। राहुल ने कहा कि इस सफलता का श्रेय वह अपने माता-पिता, बहन और दादा को देते हैं।

राहुल वर्मा की दसवीं तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दलाश में हुई। जमा दो विज्ञान संकाय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र रामपुर से की।
विज्ञापन


इसके बाद बीएससी डिग्री कॉलेज संजोली से की।  राहुल के पिता गुलाब वर्मा जेबीटी अध्यापक हैं। माता रेखा वर्मा गृहिणी और बहन वर्षा वर्मा कॉलेज में सहायक प्रोफेसर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें