अवाहदेवी माता दंगल कमेटी की ओर से करवाई गई छिंग में फगवाड़ा के 19 साल के प्रीतपाल के सिर भारत केसरी का ताज सजा है। दंगल का शुभारंभ बगवाड़ा पंचायत के पूर्व उपप्रधान देश राज चंदेल ने किया।
प्रसिद्ध ज्योतिष शास्त्री पंडित रमेश चंद शर्मा और पंजाब पुलिस के एसपी मनोज कुमार इस दौरान मुख्य अतिथि रहे। दोनों ने छिंज कमेटी को 21-21 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। फगवाड़ा के 19 वर्षीय पहलवान प्रीतपाल ने मोनू (23) दिल्ली को हरा कर भारत केसरी का खिताब जीता।
विजेता पहलवान को 71 हजार रुपये और गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता को 61 हजार रुपये की राशि दी गई। हिमाचल केसरी के विजेता पहलवान संजय कैथल को 21 हजार और गुर्ज तथा उपविजेता को 15 हजार रुपये दिए गए।
शिमला के भूपेंद्र ने हमीरपुर के हैप्पी को हराकर हिमाचल कुमार का खिताब जीता। इसके अलावा पांच मल युद्ध हुए। गन्नी होशियारपुर और गुरसेवक में गन्नी विजेता रहा। दूसरा मुकाबला सुख बब्बेहाली और ढोलू के बीच हुआ।
इसमें सुख बब्बेहाली विजेता रहे। तीसरा मुकाबला विक्रम खन्ना ने सुख राजेस्थानी को हराकर जीता। चौथा मुकाबला सोनू कांगड़ा ने अनूप दिल्ली को हरा कर जीता। पांचवां मुकाबला तालिब चंबा ने विकास काला को हरा कर जीता। इन पांचों मुकाबलों में करीब तीन लाख रुपये के पुरस्कार बांटे गए।