फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किक बॉक्सिंग के राष्ट्रीय जज और रेफरी बने प्रवीण कुमार

Fri, 09 Nov 2018 06:00 AM IST
पंकज तन्हा, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के पच्छाद विस क्षेत्र की लाना भल्टा पंचायत के गांव मियूं-मिऊंटा निवासी प्रवीण कुमार किक बॉक्सिंग के लिए राष्ट्रीय जज और रेफरी नियुक्त किए गए हैं। प्रवीण कुमार अब राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जज और रेफरी की भूमिका निभाएंगे।प्रवीण को यह उपलब्धि दिल्ली में हुए इंडियन किक बॉक्सिंग टीम के सेमीनार के दौरान हासिल हुई।

विज्ञापन


सेमीनार में राष्ट्रीय जज और रेफरी बनने की हसरत लिए देश भर के दर्जनों प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागी प्रशिक्षुओं को किक बॉक्सिंग की सभी आठ शैलियों सेमी कांटेक्ट, लाइट कांटेक्ट, पाइंट फाइट, किक लाइट, फल कांटेक्ट, लौ किक, थाई बॉक्सिंग, म्यूजिकल, ऐरो किक बॉक्सिंग, जज और रेफरीशिप संबंधी तकनीकी जानकारी किक बॉक्सिंग महासंघ के राष्ट्रीय तकनीकी निदेशक वीएस रावत ने दी।

इसके बाद प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें किक बॉक्सिंग में राष्ट्रीय स्तर के जज और रेफरी की भूमिका के लिए चुना गया। शिविर के समापन समारोह में प्रवीण कुमार को राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग के अध्यक्ष योगेश शाद और राष्ट्रीय तकनीकी निदेशक वीएस रावत ने प्रमाण पत्र भी दिया। प्रवीण कुमार नाहन में ड्रैगन मार्शल आर्ट अकादमी से कराटे की कोचिंग ले चुके हैं।
विज्ञापन


अब अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक जावेद उल्फत के सानिध्य में नवोदित प्रशिक्षुओं को कोचिंग भी दे रहे हैं। अमर उजाला से बातचीत में प्रवीण कुमार ने बताया कि उनकी उपलब्धि में प्रदेश किक बॉक्सिंग महासंघ के अध्यक्ष संदीप शर्मा, महासचिव इकबाल मलिक तथा ड्रेगन मार्शल आर्ट अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक जावेद उल्फत का भी योगदान रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें