राज्य स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह का आयोजन बिलासपुर के कलहूर खेल परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में किया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। दस जिलों के प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। लोक गीत, चित्रकला, निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। सदर के विधायक सुभाष ठाकुर ने विजेताओं को सम्मानित किया।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी श्यामलाल कौंडल ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने राज्य स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह के बारे में जानकारी दी। लोकगीत में बिलासपुर प्रथम, कुल्लू द्वितीय तथा मंडी तृतीय रहा। चित्रकला में सिरमौर की पूनम प्रथम, बिलासपुर की सपना द्वितीय और ऊना की देवांजलि तृतीय रहीं। निबंध लेखन में बिलासपुर की स्वाति प्रथम, सोलन की अंकिता शर्मा द्वितीय और शिमला की डिंपल तृतीय रहीं।
वाद-विवाद में ऊना की श्रुति और तान्या प्रथम, सिरमौर के पवन और रूपेंद्र द्वितीय तथा बिलासपुर की निशा और गौरव तृतीय रहे। सदर के विधायक ने पारंपरिक लोक संस्कृति को बढ़ावा देते हुए कहा कि अपनी संस्कृति से सभी के मानसिक संतुष्टि मिलती है। इस दौरान ओमप्रकाश गर्ग, राकेश ठाकुर, हंसराज ठाकुर, विनोद ठाकुर, अनिल शर्मा, हर्ष मेहता, वीना शर्मा, सुशील पुंडीर, वीएन पराशर, ई. अरविंद वर्मा आदि मौजूद रहे।