फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की इस लेखिका ने हासिल किया द्वितीय स्थान, पीएम मोदी करेंगे सम्मानित

Thu, 28 Sep 2017 03:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के स्वच्छ संकल्प से स्वच्छ सिद्धि अभियान के तहत हुई राष्ट्र स्तरीय आलेख प्रतियोगिता की विजेता हिमाचल की कंचन शर्मा को पीएम मोदी सम्मानित करेंगे। दो अक्तूबर को विश्व अहिंसा दिवस पर पीएम कंचन को यह पुरस्कार देंगे। 
विज्ञापन


कंचन ने इस प्रतियोगिता में पूरे भारत में द्वितीय स्थान हासिल किया है। यह पुरस्कार समारोह विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी उपस्थित रहेंगी। पुरस्कार वितरण समारोह में लेखिका को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं 75 हजार रुपये की सम्मान राशि से नवाजा जाएगा। 

इस श्रेणी में कंचन शर्मा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम महिला लेखिका चयनित हुई हैं। गौरतलब है कि कंचन शर्मा को इसी साल उनकी लिखी गई पुस्तक ‘भारत एक विमर्श’ के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली में सम्मानित किया था। कंचन शर्मा सिंचाई व जनस्वास्थ्य विभाग में सहायक अभियंता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें