फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारेगामापा के दूसरे राउंड में पहुंची मंडी की बेटी, गांव में जोरदार स्वागत

Sun, 06 Aug 2017 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सारेगामापा लिटिल चैंप में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली पायल ठाकुर का उसके पैतृक गांव मढधार पहुंचने पर बैंड-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। मंडी जिला की धार पंचायत के मढधार गांव से संबंध रखने वाली पायल ठाकुर सारेगामापा के दूसरे राउंड में प्रवेश कर गई हैं।
विज्ञापन


वह तीसरे राउंड में प्रवेश करने की तैयारी में जुटी है। रविवार को पायल ठाकुर अपने गांव पहुंची, जहां पर पंचायत प्रधान और गांव लोगों ने पायल का स्वागत किया। पायल ने मढधार में मां देहरी के चरणों में शीश नवाया और आने वाले समय के लिए प्रार्थना भी की।

स्थानीय पंचायत धार की प्रधान अनुराधा ने पायल और उसके परिवार वालों को बधाई दी। उम्मीद जताई कि आने वाले समय में पायल कामयाबी की बुलंदियों को छूकर अपने गांव और जिला का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बच्चों के लिए बनी आइडियल

वहीं क्षेत्र के निवासी वल्लभ कॉलेज में कार्यरत प्रो. चमन प्रेमी ने कहा कि पायल क्षेत्र के बच्चों के आइडियल बन चुकी हे।  उन्होंने परिवार को पायल ठाकुर को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पायल ठाकुर ने जहां अपने हुनर से देश में अपनी पहचान बना ली है।

वहीं प्रदेश और मंडी जिला वासियों के लिए भी यह बडे़ ही गर्व की बात है कि छोटे से गांव में रहने वाली पायल ठाकुर ने मुम्बई में जा कर अपनी आवाज से सभी का दिल जीत लिया है। अमर उजाला से विशेष बातचीत में पायल ठाकुर ने कहा कि वह तीसरे राउंड में तैयारी करने में जुटी हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें