फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी फिल्म में लीड रोल निभाएगी मंडी की मालवी

Sun, 06 Aug 2017 01:18 PM IST
हरीश चन्द्र/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी रोमियो स्कवायड पर बन रही हिंदी फिल्म में मंडी की मालवी मल्होत्रा लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म से मालवी हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने जा रही है। फिल्म की शूटिंग आजकल उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में हो रही है।
विज्ञापन


हालांकि यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एंडी रोमियो स्कवायड द्वारा प्रेमी जोड़ों पर सार्वजनिक स्थानों पर बैठने पर कार्रवाई करने के दृश्य देखने को मिलेंगे।

फिल्म के निर्देशक उत्तर प्रदेश के रहने वाले विशाल मिश्रा हैं। अमर उजाला से बातचीत में मालवी मल्होत्रा ने कहा कि यह उनकी पहली हिंदी फिल्म है। उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्म में काम करने से वह काफी उत्साहित हैं। फिल्म में मालवी मल्होत्रा अभिनेता जीशान कादरी के अपोजिट होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण भारत की फिल्म में भी कर चुकी हैं काम

इसके अलावा फिल्म में अभिनेता कुनाल राय लीड रोल में हैं, जो नौटंकी साला, डेली बेली, जवानी दीवानी, एक्शन जैक्शन जैसे फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा फिल्म में जयदीप अहलावत, राजेश शर्मा जैसे नामी कलाकार काम कर रहे हैं। 

जिन्होंने बंजरगी भाई जान, डर्टी पिक्चर, गैंग्स ऑफ वासेपुर, रिवॉल्वर रानी, तनु वेड्स मनु-टू में काम किया है। मालवी मंडी शहर की रहने वाली हैं और इससे पहले मालवी दक्षिण भारत की एक फिल्म में काम कर चुकी हैं। साथ ही छोटे पर्दे के प्रसिद्ध धारावाहिक ‘उड़ान’ में भी अपनी प्रतिभा दिख चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें