फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कुल्लू में संगीत की बारीकियां सीख रही पायल ठाकुर

Thu, 03 Aug 2017 02:03 PM IST
बलदेव राज/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटीवी में प्रसारित होने वाले रिएलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप के पहले राउंड में धमाकेदार एंट्री करने वाली पायल ठाकुर अब दूसरे राउंड की तैयारियों में जुट गई है। पायल पहले राउंउ की शूटिंग के बाद कुल्लू लौट आई है। अब उसका लक्ष्य दूसरे राउंड के लिए शानदार प्रस्तुति देना है।
विज्ञापन


पायल आंखों से देख नहीं सकती हैं, लेकिन भगवान ने पायल को मधुर आवाज दी है। इससे वह सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। पायल ने सारेगामापा लिटिल चैंप के पहले राउंड में धमाकेदार प्रस्तुति दी थी। उसने अपनी दमदार प्रस्तुति से शो की जज एवं पार्श्व गायिका नेहा कक्कड़ के साथ हिमेश रेशमिया और जावेद अली का दिल जीत लिया था।

अब 11 साल की पायल ठाकुर राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में संगीत के प्रोफेसर पंडित विद्यासागर से गायन की बारीकियां सीख रही है। सुबह और शाम विशेष कक्षा में पायल को संगीत की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। दृष्टिहीन पायल ठाकुर के सारेगामापा लिटिल चैंप में पहुंचने को लेकर कुल्लूवासियों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन


पायल के हुनर की अब हर कोई तारीफ कर रहा है। पायल के पिता तेविंद्र कुमार ठाकुर ने कहा कि सारेगामापा लिटिल चैंप में पहले राउंड की सफलता के बाद अब पायल दूसरे राउंड की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के संगीत के प्रोफेसर पंडित विद्यासागर से पायल विशेष प्रशिक्षण ले रही है।

संगीत शिक्षक पायल को संगीत की बारीकियां की सिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पायल सारेगामापा के दूसरे राउंड में भी धमाकेदार प्रदर्शन करेगी। पायल आंखों से देख नहीं सकती, लेकिन दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें