फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल में हिस्सा ले रहे देवभूमि के बेटे को बॉलीवुड से ऑफर

Sat, 22 Sep 2018 02:17 PM IST
विवेक शर्मा, अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन आइडल में सीढ़ी दर सीढ़ी पार कर रहे नितिन को बॉलीवुड से भी गाने के आफर आने लगे हैं। प्रदेश के इस युवा की उड़ान को आगे बढ़ाने के लिए वोटिंग जरूरी है। जिसके लिए शनिवार और रविवार को कार्यक्रम के दौरान सोनी लिव एप के जरिए अपने चहेते कलाकार को वोट किया जा सकता है।

विज्ञापन


शनिवार और रविवार को प्रसारित होने वाले इंडियन आइडल के मां विशेष कार्यक्रम में सभी कलाकारों के परिजनों ने भाग लिया। मुबारिकपुर से विशेष रूप से मुंबई शूटिंग में गए नितिन के पिता राजिंद्र और माता ने नितिन को कामयाब होने का आशीर्वाद दिया। नितिन ने राजस्थानी फोक गाकर खूब वाहवाही लूटी।

नितिन के पिता ने बताया कि इंडियन आइडल के कलाकारों को बॉलीवुड से भी गायकी के ऑफर मिल रहे हैं। क्षेत्र के युवाओं अरविंद चक्रवर्ती, लोहित, संजीव, अर्शित, धैर्य शर्मा, उदय, प्रणव, विकास, अपूर्व, तुषार आदि ने क्षेत्र के युवा नितिन के लिए वोट की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें