देश के लिए सोना जीतने की चाह में आईआईटी मंडी के प्रशिक्षु इंजीनियर एवं नेशनल स्तर के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने पढ़ाई छोड़ दी है। इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष में एशियन गेम्स के लिए तैयारी करने के लिए इस खिलाड़ी ने पढ़ाई से ब्रेक लिया है।
नितेश विश्व में 13वें और देश के तीसरे नंबर के वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। इससे पहले वह आयरलैंड पैरा बैडमिंटन ओपन 2017 में सिंगल स्पर्धा में गोल्ड मेडल, नेशनल पैरा बैडमिंटन 2017 में सिंगल में सिल्वर और मिक्स डबल्स में कांस्य पदक जीत चुके हैं।
वहीं, कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नाम चमका चुके हैं। उन्होंने बीच में पढ़ाई को छोड़कर इस साल अक्तूबर में इंडोनेशिया में होने वाली एशियन पैरा गेस्म के लिए होगी।
जबकि, चयन के लिए टूर्नामेंट जून में दिल्ली में होना संभावित है। इसी के चलते नितेश ने पढ़ाई को बीच में ही छोड़कर पुणे में बैडमिंटन कोचिंग अकादमी ज्वाइन कर ली है।
आर्थिक तंगी में भी नहीं मानी हार
नितेश 23 से 25 मार्च नेशनल पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप-2018 वाराणसी में भाग लेंगे। इसके अलावा वह 11 से 15 अप्रैल तक दुबई पैरा बैडमिंटन ओपन में भाग लेंगे। महज 23 वर्ष की उम्र में वह कई इंटरनेशनल टूर्नामेंट में देश का नाम चुका चुके है।
नितेश मूलत: हरियाणा के भिवानी जिले के नांदा पंचायत के रहने वाले हैं। उनके पिता पूर्व सैनिक हैं। आर्थिक तंगी के दौर को देख चुके नितेश कई संस्थाओं और मंडी जिला प्रशासन तथा आईआईटी के सहयोग से इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
आर्थिक तंगी के दौर में भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। अमर उजाला से नितेश ने कहा कि उनका लक्ष्य एशियन में गेम्स में देश के लिए गोल्ड जीतना। इसीलिए उन्होंने बीच में पढ़ाई छोड़ी है।