फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय गायन स्पर्धा में दम दिखाएंगी निहारिका

Fri, 23 Aug 2019 01:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बंगलूरू में होने वाली राष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता के लिए बीएम जैन पब्लिक स्कूल नालागढ़ की छात्रा निहारिका चौहान का चयन हुआ है। इससे स्कूल में खुशी का माहौल है। इस छात्रा ने अखिल भारतीय अणुव्रत न्यास की ओर से करवाई 20वीं राज्यस्तरीय गायन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इस आधार पर इनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्रा का स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। अब यह छात्रा चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। 

विद्यालय की प्रधानाचार्य अनु कौशल ने बताया कि यह बड़े गर्व की बात है कि स्कूल की छात्रा का चयन राष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय अणुव्रत न्यास ने 20वीं अणुव्रत नैतिक गीत गायन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता डीएवी स्कूल कंडाघाट में करवाई थी। इसमें निहारिका चौहान ने कनिष्ठ वर्ग के एकल गान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान पक्का किया।
विज्ञापन


संस्थान के प्रधान रमेश जैन, सचिव कुलदीप जैन, संजय जैन और राजेश जैन आदि ने छात्रा को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। कहा कि विद्यार्थियों की रुचि के अनुरूप उसे हर प्रतियोगिता और प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए न केवल प्रोत्साहित किया जाता है, अपितु उनकी भागीदारी को भी सुनिश्चित बनाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें