फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर की निधि डोगरा बनी योग में सूबे की ब्रांड एंबेसडर

Fri, 11 Jun 2021 05:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चौरी (हमीरपुर)

सार

निधि की आयु 12 वर्ष है। निधि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में आठवीं कक्षा की छात्रा है। योग की शिक्षा निधि डोगरा अपने पिता शशि कुमार से प्राप्त कर रही हैं। शशि कुमार चौरी स्कूल में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
निधि डोगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी की निधि डोगरा को एबीबाईएम योग वर्ल्ड बुक के सीईओ राकेश भारद्वाज ने योग का प्रचार प्रसार करने के लिए हिमाचल प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। निधि डोगरा योग में चार विश्व कीर्तिमान स्थापित कर चुकी हैं। इनमें से तीन विश्व कीर्तिमान योग वर्ल्ड बुक में दर्ज हैं। निधि की आयु 12 वर्ष है।

विज्ञापन


निधि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में आठवीं कक्षा की छात्रा है। योग की शिक्षा निधि डोगरा अपने पिता शशि कुमार से प्राप्त कर रही हैं। शशि कुमार चौरी स्कूल में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

निधि डोगरा को हिमाचल प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा पर दादा कर्म चंद, दादी, माता, ताया-ताई, बुआ-फूफा ने खुशी जताई। इसके अलावा गांव और स्कूल में खुशी का माहौल है। चौरी स्कूल के प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ाने इसके लिए  व समस्त स्टाफ ने भी बेटी की इस उपलब्धि के ऊपर निधि डोगरा को शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें