फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा चौधरी ने भुखमरी-गरीबी उन्मूलन के लिए शुरू किया अभियान

Fri, 01 Feb 2019 10:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले पहचान बना चुकी फैशन मॉडल और सोशल एक्टिविस्ट नेहा चौधरी ने चंडीगढ़ में देश में भुखमरी-गरीबी के खिलाफ अभियान की शुरुआत की है। हाल ही में अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन की ओर से डेरा बस्सी पंजाब व पंचकूला, हरियाणा से चुनी गई मिस ग्लोरी ऑफ इंडिया मनु नेगी व सहयोगी टीम के साथ नेहा ने यह अभियान शुरू किया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि देश की यह परंपरा में सभी को रोटी देने पर जोर दिया जाता है। इसी सीख को चरितार्थ करने के लिए वह अभियान शुरू कर रही हैं। नेहा चौधरी ने देश के नेताओं व पूंजीपतियों से अपील की है कि देश को इथोपिया व सोमालिया जैसे हालात में न जाने दें। बिलासपुर के ऋषिकेश की नेहा ने कहा है कि भोजन को व्यर्थ न गंवाए और अपने आसपास जरूरतमंदाें तक खाना पहुंचाएं।

नेहा के इस अभियान में इंटरनेशनल सोशल एक्टिविस्ट डॉ. महेश यादव ने मार्गदर्शन किया। पंजाब के स्थानीय कांग्रेस नेता दिपेंद्र सिंह ढिल्लों व हरियाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने नेहा चौधरी तथा सहयोगी टीम का समर्थन किया। इस अभियान में मिस्टर इंडिया सुपर मॉडल 2019 दीपक राजपूत, ह्यूमन राइट्स काउंसिल 2 के महासचिव अजय गर्ग, समाजसेवी राजेश जैन और सुरेंद्र सिंगला भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें