फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला की नीना अरविंद बनीं मिसेज हिमाचल, जीते तीन खिताब

Mon, 25 Feb 2019 10:48 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली में प्रिसा कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता डैजल मिस एंड मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2019 में हिमाचल प्रदेश के शिमला की प्रतियोगी नीना अरविंद ने तीन खिताब जीते। वह टैलेंट राउंड में प्रथम रहीं। इसके अलावा उन्होंने मिसेज हिमाचल प्रदेश का अवार्ड भी हासिल किया। क्वीन कैटेगरी में वह दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, मिसेज इंडिया हिमाचल-2019 के लिए कांगड़ा जिले का ऑडिशन रविवार को घुरकड़ी चौक में हुुआ।

विज्ञापन


इसमें कांगड़ा की तीन महिलाओं का चयन सेमीफाइनल के लिए हुआ है। हिमाचल फिल्म सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर पदम वर्मा व एसोसिएट डायरेक्टर लतेश भार्गव ने कहा कि मिसेज इंडिया हिमाचल का आयोजन लगातार तीसरी बार हो रहा है। ऑडिशन में निर्णायक मंडल की भूमिका मिसेज इंडिया हिमाचल प्रदेश विअर आईडियाज-2018 नंदिता जसवाल ने निभाई। सेमीफाइनल के लिए कृष्णा कुमारी, फूलमाला व अनिता वालिया चुनी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें