फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील कल्याण अधिकारी बना चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का बेटा

Thu, 21 Feb 2019 10:47 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

डिडवीं गांव के पूर्व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का बेटा तहसील कल्याण अधिकारी बना है। आईपीएच विभाग से सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महेश दत्त के पुत्र विपुल कुमार ने बिना कोचिंग लिए तहसील कल्याण अधिकारी की परीक्षा पास की है। विपुल ने दूसरे प्रयास में परीक्षा पास की है।

विज्ञापन


डिडवीं गांव निवासी विपुल शर्मा (26) ने दूसरी बार तहसील कल्याण अधिकारी की परीक्षा दी। उन्होंने पहले प्रयास में लिखित परीक्षा पास कर ली थी, लेकिन साक्षात्कार में बाहर हो गए थे। इससे बाद भी उन्होंने हौसला नहीं छोड़ा।

दूसरे प्रयास में विपुल लिखित परीक्षा के साथ अब साक्षात्कार में भी पास हो गए हैं। इसका परिणाम 18 फरवरी को घोषित हुआ। विपुल ने प्रदेश में 12वां रैंक हासिल किया है। उन्होंने एलाइड सर्विसेस की परीक्षा भी पास की है।
विज्ञापन


इसमें भी 19 रैंक हासिल किया है। विपुल ने लोक प्रशासन में एमए की है। उनके पिता महेश दत्त आईपीएच विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी छोटी बहन बीएड कर रही हैं। विपुल ने कहा कि वे जिला पुस्तकालय हमीरपुर में दो साल से तैयारी करते रहे।

उन्होंने दादा कर्नल बलराज शर्मा, मेजर जर्नल अश्वनी शर्मा, संजय शर्मा, संयुक्ता शर्मा का धन्यवाद किया। जिला लाइब्रेरी में मंगलवार को एक कार्यक्रम भी आयोजित किया।

लाइब्रेरी में पहुंचे छात्रों ने विपुल शर्मा को हार पहनाए और केक काटा।  संधोल गांव के अंकित ने भी बिना कोचिंग बिजली बोर्ड में सब स्टेशन अटेंडेंट की परीक्षा पास की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें