नई दिल्ली में प्रिसा कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता डैजल मिस एंड मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2019 में हिमाचल प्रदेश के शिमला की प्रतियोगी नीना अरविंद ने तीन खिताब जीते। वह टैलेंट राउंड में प्रथम रहीं। इसके अलावा उन्होंने मिसेज हिमाचल प्रदेश का अवार्ड भी हासिल किया। क्वीन कैटेगरी में वह दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, मिसेज इंडिया हिमाचल-2019 के लिए कांगड़ा जिले का ऑडिशन रविवार को घुरकड़ी चौक में हुुआ।