शिमला के टुटू स्थित क्रिसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा नयन वर्मा ने राज्य स्तर पर जनरल साइंस एंड एप्टीट्यूड टेस्ट जी-टेस्ट 2018 के प्रथम और दूसरे चरण को पास किया है।
नयन का चयन प्रदेश से चुने गए 7 छात्र छात्राओं में किया गया है, जो इसरो बंगलूरू में सम्मानित की जाएंगी और वहां के वैज्ञानिकों से रूबरू होंगी। क्रिसेंट स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने बताया कि नयन जिले से चयनित एकमात्र छात्रा हैं।
नयन वर्तमान में दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही हैं। नयन अंतरिक्ष विज्ञान के अध्ययन और वहां चल रहे अनुसंधान में रुचि रखती हैं। इनका सपना अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनना है।