फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीन स्कूल के करण को रक्षामंत्री ने दी 51 हजार की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति

Wed, 06 Feb 2019 11:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिमला के नीन स्कूल के जमा एक कक्षा के छात्र करण वर्मा ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा पास कर अमर उजाला फाउंडेशन के सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। करण वर्मा को रक्षा मंत्री सीतारमण के हाथों यह सम्मान मिला।

विज्ञापन


51 हजार की छात्रवृत्ति का चैक, प्रशस्ती पत्र और मेडल से सम्मानित होने के बाद शिमला लौटे करण वर्मा ने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन की बदौलत उन्हें देश की रक्षा मंत्री के हाथों सम्मान पाने और पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी जैसी हस्तियों से मिलने का मौका मिला।

करण ने कहा कि यह पल हमेशा उन्हें याद रहेगा। इधर, बेटे को मिली छात्रवृत्ति पर पिता बलदेव वर्मा, सरिता वर्मा फूले नहीं समा रहे हैं। करण ने बताया कि उनकी बहन किरण वर्मा ने स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो परीक्षा में टॉप टेन में स्थान पाया था।
विज्ञापन


अमर उजाला के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों उसे सम्मानित किया गया था। इससे उसे मेहनत करने की प्रेरणा मिली। करण ने बताया कि पिता खेती-बाड़ी कर उन्हें पढ़ा लिखा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें