फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर परिक्रमा पर निकली हिमाचल की बेटी ने पार किया दूसरा पड़ाव

Fri, 01 Dec 2017 01:40 PM IST
राजेंद्र चौधरी/अमर उजाला, मौहल (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
सागर परिक्रमा पर निकली भारतीय नेवी महिला टीम ने दूसरा पड़ाव पार कर लिया है। इंडियन नेवी की छह महिला अफसरों की टीम में हिमाचल की लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्वाल भी शामिल हैं। आईएनएसवी तारिणी का कारवां न्यूजीलैंड पहुंचने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर खुशी जताई है। 
विज्ञापन


पीएम ने अपने संदेश में कहा कि यह जानकर खुशी हुई है कि आईएनएसवी तारिणी की टीम दृढ़संकल्प के साथ अपने मिशन की ओर अग्रसर है। टीम में शामिल प्रतिभा जम्वाल कुल्लू के मौहल क्षेत्र की रहने वाली हैं।

ऑस्ट्रेलिया से रवाना हुआ सागर परिक्रमा का कारवां न्यूजीलैंड पहुंच गया है। सितंबर के पहले हफ्ते में परिक्रमा पर रवाना हुई टीम करीब आठ माह में यात्रा पूरी करेगी।
विज्ञापन


यह यात्रा पांच चरणों में हो रही है। इसमें बंदरगाह फ्रेमेंटल (ऑस्ट्रेलिया), लाइटेलटन (न्यूजीलैंड), पोर्ट स्टैनली (फॉकलैंड्स) और केपटाउन (दक्षिण अफ्रीका) में कवर किया जा रहा है। वहीं, लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्वाल ने कहा कि वे सब लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं, मिशन के दौरान सभी का प्यार मिल रहा है। प्रतिभा के पिता रवि जम्वाल ने कहा कि उन्हें बेटी प्रतिभा पर नाज है।

क्या है आईएनएसवी तारिणी
आईएनएसवी तारिणी 55 फुट नौकायन जहाज एम/एस कुंभ राशि शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड गोवा की ओर से बनाया गया है। इस वर्ष के शुरू में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। इसी नौकायान के माध्यम से सागर परिक्रमा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें