दृढ़ निश्चय और कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो असंभव कुछ नहीं। ऐसा ही कर दिखाया है ठियोग के मनीष ने। मनीष ने नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) पास कर ठियोग क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
ठियोग महाविद्यालय में बतौर चपरासी कार्यरत रविंद्र कुमार के बेटे मनीष ने क्षेत्र और अपने परिजनों का नाम चमकाया किया है। मुनीष ठियोग बाजार में ही रहते हैं।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से म्यूजिक में एमफिल कर रहे हैं। मुनीष ने सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया है। उन्होंने कहा कि पिता के लगातार प्रेरित करने से उन्हें सफलता प्राप्त हुई है। मुनीष की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।