फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि की राधा को बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड,  फिल्म ‘अफसोस’ में शानदार अभिनय के लिए मिला पुरस्कार

Fri, 11 Jan 2019 10:05 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
राधा भारद्वाज
विज्ञापन

मुंबई में हुए छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दून की राधा भारद्वाज को अपनी फिल्म ‘अफसोस’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड से नवाजा गया। निर्माता विह्सलिंग वुड और स्वाति सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अफसोस’ में राधा के शानदार अभिनय के लिए उन्हें यह पुरस्कार मिला।

विज्ञापन


वार्षिक फेस्टिवल में दुनियाभर से प्रतिभागियों ने अपनी फिल्मों का नामांकन कराया था। सात साल से थिएटर कर रहीं कांवली रोड निवासी राधा ने बताया कि उन्होंने कई विज्ञापन समेत विभिन्न शॉर्ट फिल्मों और वेब सिरीज में काम किया है।

बताया कि वर्तमान में वह साल 2019 में होने वाले फेस्टिवल के लिए तैयारी कर रहीं हैं। फिल्म अफसोस एक ऐसी औरत कि कहानी है जो करियर और निजी जिंदगी के बीच समन्वय स्थापित करने में असमर्थ रहती है। इसके बाद अपनी गलतियों के परिणामों तले दब जाती है। राधा ने दून से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें