फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसेज इंडिया प्लेटफार्म के ग्रैंड फिनाले में पहुंची हिमाचल की ये बेटी

Wed, 14 Mar 2018 12:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल की बेटी मिसेज इंडिया प्लेटफार्म के ग्रैंड फिनाले में पहुंच गई हैं। हमीरपुर की मीनाक्षी मिसेज इंडिया प्लेटफार्म के ग्रैंड फिनाले में पहुंच गई हैं। मुकाबले में पूरे देश से 48 सुंदरियां फाइनल की दौड़ में हैं। 

विज्ञापन


मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सब्सटेंस के ग्रैंड फिनाले में मीनाक्षी ने भी जगह बना ली है। मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में मीनाक्षी फाइनल में पहुंची हैं। तेरह अप्रैल को नई दिल्ली में फाइनल होगा। 

विज्ञापन

हेड ड्राफ्ट्समैन के पद पर कार्यरत हैं मीनाक्षी

31 वर्षीय मीनाक्षी के पिता प्रेम सुख ठाकुर हमीरपुर के अणु स्थित बिजली बोर्ड में हेड ड्राफ्ट्समैन के पद पर कार्यरत हैं। मीनाक्षी ने   डिग्री कॉलेज हमीरपुर से मेडिकल में स्नातक की पढ़ाई की है। मीनाक्षी सरकाघाट मंडी की रहने वाली हैं। 

बचपन से मीनाक्षी हमीरपुर में रही हैं। मीनाक्षी को मॉडंलिग का शौक रहा है और इसी शौक के चलते आज  मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में फाइनल राउंड में पहुंची गई हैं। मीनाक्षी के पति गौरव दिल्ली में बिजनेस मैन हैं। मीनाक्षी का कहना है कि उन्हें परिवार का पूरा सहयोग मिला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें