31 वर्षीय मीनाक्षी के पिता प्रेम सुख ठाकुर हमीरपुर के अणु स्थित बिजली बोर्ड में हेड ड्राफ्ट्समैन के पद पर कार्यरत हैं। मीनाक्षी ने डिग्री कॉलेज हमीरपुर से मेडिकल में स्नातक की पढ़ाई की है। मीनाक्षी सरकाघाट मंडी की रहने वाली हैं।
बचपन से मीनाक्षी हमीरपुर में रही हैं। मीनाक्षी को मॉडंलिग का शौक रहा है और इसी शौक के चलते आज मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में फाइनल राउंड में पहुंची गई हैं। मीनाक्षी के पति गौरव दिल्ली में बिजनेस मैन हैं। मीनाक्षी का कहना है कि उन्हें परिवार का पूरा सहयोग मिला है।