फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रन द रण’ अंतरराष्ट्रीय बाधा दौड़ में मयंक ने मनवाया लोहा

Mon, 02 Apr 2018 11:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले मयंक वैद ने गुजरात के कच्छ में रन द रण के नाम से हुई अंतरराष्ट्रीय बाधा दौड़ में शानदार प्रदर्शन किया है। मयंक ने लगभग 161 किलोमीटर की दूरी 27 घंटे 47 मिनट में तय की। इस दौड़ में न सिर्फ भारतीय, बल्कि विदेशी एथलीट ने भी भाग लिया। 

विज्ञापन


मूलत: बिलासपुर के राजपुरा गांव के रहने वाले मयंक का चयन तीन माह बाद इंग्लिश चैनल को पार करने के लिए हो चुका है। इंग्लिश चैनल को तैर कर पार करना अपने आप में एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि के साथ चुनौती है।

इस रेस में मयंक को 140 किलोमीटर का सफर लंदन से डोवर तक साइकिलिंग से, उसके बाद 290 किलोमीटर का सफर पेरिस तक बाइक पर तय करना होगा। इस प्रतियोगिता को सिर्फ अभी तक दुनिया के 24 लोग ही पार कर पाए है। मयंक वैद का कहना है कि इस प्रतियोगिता से मिलने वाले करीब एक करोड़ रुपये गरीब बच्चों के लिए दान करेंगे। 
विज्ञापन


इससे पहले कई अंतरराष्ट्रीय कीर्तिमान अपने नाम कर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर चुके हैं। बीते वर्ष मयंक ने आस्ट्रेलिया में संपन्न हुई अल्ट्रा मैन रिले दौड़ में सबसे तेज धावक का खिताब अपने नाम किया था।

इसमें उन्होंने करीब 515 किलोमीटर का सफर 26 दिन 4 घंटे व11 मिनट में तय किया था। इस दौड़ में तैराकी, रेसिंग व साइक्लिंग स्पर्धाओं का समावेश रहा। मयंक ने प्योंगयोंग से हाफ मैराथन से रोमांचक खेल की शुरुआत की थी। अब न्यूजीलैंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर की बाधा दौड़ के लिए चयनित हो चुके हैं।

अभी हाल ही में मयंक ने केन्या जैसे अति गरीब देश के बच्चों के लिए करीब 10 लाख रुपये दिए थे। पेशे से वकील मयंक हांगकांग में लुईस वुइटोन ग्लोबल कंपनी में इंटेलक्चुअल प्रॉपर्टी डायरेक्टर एशिया पेसिफिक एंड चाइना के पद पर आसीन है। मयंक इस सफलता में अपनी जीवन संगिनी टेलेसा का अधिक योगदान मानते 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें