हमीरपुर के साथ लगती गाम पंचायत अणु की मनु कटोच वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर नियुक्त हुई हैं। मनु की इस नियुक्ति से परिवार में खुशी है। मनु के पिता भारतीय सेना से सेवानिवृत्त ऑनरेरी लेफ्टिनेंट सुरेंद्र कटोच ने बताया कि मनु की जमा दो तक की पढ़ाई हमीरपुर जिला मुख्यालय के एक निजी स्कूल से हुई। इसके बाद बेटी ने जवाहर लाल नेहरू कॉलेज सुंदरनगर से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन में बीटेक की।