फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की मधु तनवर ने जीता मिसेज इंडिया का खिताब

Mon, 10 Jun 2019 06:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल फिल्म सिटी की ओर से तीसरे वर्ष आयोजित मिसेज इंडिया हिमाचल-2019 का राज्यस्तरीय ग्रैंड फिनाले तीन से पांच जून तक वाकनाघाट के एक निजी होटल में हुआ। इसमें तीन कैटेगिरी में 24 विवाहित महिलाओं ने भाग लिया।

विज्ञापन


चार दिन तक चली प्रतिस्पर्धा की क्लासिक कैटेगिरी 40 से 59 वर्ष की महिलाओं की थी। इसमें शशि गुप्ता प्रथम उपविजेता और मंजू कश्यप द्वितीय उपविजेता रहीं। अनुराधा भट्ट, सपना कपूर और मीना ठाकुर विजेता रहीं।

मुख्य कैटेगिरी में 20 से 39 वर्ष तक की महिलाओं में खुशबु शर्मा, आकांक्षा सूद और पूजा कुमारी विजेता घोषित की गईं। रेखा राणा फर्स्ट रनर अप, दीप्स रुद्रा सेकेंड रनरअप और मीरा सुभाष ने थर्ड रनरअप का ताज जीता।
विज्ञापन


तीसरी कैटेगिरी सुपर क्लासिक थी, जिसमें 60 से अधिक उम्र की 4 महिलाओं ने भाग लिया। मधु तनवर विजेता रहीं। पंजाब, जम्मू और हिमाचल से संबंध रखने वाली सरू सिंह को क्लासिक मिसेज इंडिया जम्मू-कश्मीर की विजेता घोषित किया गया।

हिमाचल फिल्म सिटी के डायरेक्टर पदम वर्मा और मिसेज इंडिया की रीजनल डायरेक्टर नमिता शर्मा ने बताया कि विजेता आठ महिलाएं अब मिसेज इंडिया के फिनाले में अपने अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। विवाहित महिलाओं के लिए यह इवेंट सितंबर में चेन्नई में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें