फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल शतरंज स्पर्धा में सिल्वर जीत चमका हिमाचल का बेटा

Thu, 23 Nov 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुबाथू (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में हुई ‘हौसला 2017’ नेशनल खेल प्रतियोगिता में देशभर के आश्रमों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सुबाथू शांति निकेतन के मचिनमे शाईजा ने शतरंज में चार राज्यों को शिकस्त देते हुए सिल्वर पदक पर कब्जा किया है। हालांकि इस प्रतियोगिता के फाइनल में मचिनमे को तमिनाडु से पराजित होना पड़ा। 
विज्ञापन


जिला चाइल्ड प्लानिंग अधिकारी एसएस कंवर ने बताया कि 18 नंवबर को दिल्ली में हुई खेल प्रतियोगिता में पूरे देश के आश्रमों से आए बच्चों ने अपने हुनर का परिचय दिया। सुबाथू शांति निकेतन के मचिनमे शाईजा ने भी नेशनल शतरंज प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए अपने आश्रम सहित प्रदेश का नाम रोशन किया है।

खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, शतरंज व पेंटिंग में हिमाचल के पांच बच्चों ने भाग लिया था। इसमें शांति निकेतन सुबाथू के मचिनमे शाईजा ने सिल्वर मेडल लेकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। महिला एवं बाल विकास केंद्रीय राज्य मंत्री डा. वीरेद्र कुमार ने मचिनमे को सिल्वर मेडल देते हुए सम्मानित किया।
विज्ञापन


शांति निकेतन की निदेशक मुनिया ने बताया कि मचिनमे ने बहुत कम समय में शतरंज की तैयारी की है। मचिनमे एथलेटिक्स का खिलाड़ी है। लेकिन उन्हें खुशी है कि मचिनमे ने आश्रम को सिल्वर तक पहुंचाया। उन्होंने सीसीआई निदेशक, जिला चाइल्ड अफसर सोलन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अगली प्रतियोगिता के लिए मचिनमे को शतरंज में बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें