फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कुश्ती में हिमाचल की बेटी ने जीता कांस्य, प्रशासन देगा 51 हजार

Sun, 19 Nov 2017 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कुश्ती में अब तक हरियाणा और पंजाब का ही दबदबा रहा है। लेकिन इस श्रेणी में अब राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में जल्द ही हिमाचल की बेटियों का नाम भी लिया जाएगा। महिला कुश्ती में हिमाचल की शानदार शुरुआत सोलन जिला से हुई है। 
विज्ञापन



यहां की पहलवान कुमारी रानी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित 20वीं सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने 76 किलोग्राम वजन में पंजाब की पहलवान कुलविंद्र कौर को हराकर यह खिताब हासिल किया। 

कुमारी रानी हिमाचल पुलिस में सेवारत हैं और उन्होंने सोलन में कार्यरत कुश्ती के कोच विजय ठाकुर से प्रशिक्षण लिया है। उनकी इस कामयाबी से महिला पहलवानों के लिए भविष्य के रास्ते खुल गए हैं। 
विज्ञापन


उनकी इस जीत से गदगद सोलन प्रशासन ने 51 हजार रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की है। साथ ही रानी के सोलन पहुंचते ही उनका भव्य स्वागत भी किया जाएगा। 

उपायुक्त राकेश कंवर ने कुमारी रानी को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रानी की इस जीत से महिलाओं का उत्साह बढ़ेगा। भविष्य में ऐसा प्रदर्शन करने वाले अन्य खिलाड़ियों का भी सम्मान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें