फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ण वर्मा को दूसरी बार मिली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति, सीए बनने से मिलेगी मदद

Tue, 11 Feb 2020 12:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कर्ण वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नीन के कर्ण वर्मा ने लगातार दूसरी बार अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा पास  की है। कर्ण को 50 हजार की राशि, प्रशस्ती पत्र और मेडल दिया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने करण को दिल्ली में सम्मानित किया। इस समारोह में देश भर के 36 मेधावियों को सम्मान मिला। सम्मान समारोह में करण और उसके पिता बलदेव वर्मा शामिल हुए। पिता बलदेव वर्मा और माता सरिता, दादी लीलावती और 2017 में प्रदेश शिक्षा बोर्ड की कामर्स की परीक्षा की टॉपर रहने पर अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में सम्मानित हो चुकी कर्ण की बहन किरण ने  इस पर खुशी जताई है। 

विज्ञापन


अभिभावकों ने कहा कि बेटा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुआ है। यह इसकी मेहनत और अमर उजाला की ओर से दिए गए प्रोत्साहन का नतीजा है। नीन पंचायत के गांव कढेरू के रहने वाले करण वर्मा ने 2018-19 में भी छात्रवृत्ति परीक्षा पास की है। छात्रवृत्ति का चैक प्राप्त करने के बाद करण ने कहा कि छात्रवृत्ति से उसे और आगे बढ़ने की प्रेरणा और नई ऊर्जा मिली है। आम कृषक परिवार का होने पर मिली छात्रवृत्ति उसे सीए बनने का सपना साकार करने में मददगार साबित होगी। इससे वह कोचिंग और प्रतियोगी परीक्षा के लिए पढ़ने के लिए आवश्यक पुस्तकें खरीद कर मन लगाकर पढ़ाई करेगा। पिता बलदेव ने कहा कि दिल्ली तक पहुंचने, ठहरने, घूमने और खाने-पीने का पूरा खर्च अमर उजाला ने उठाया। मेधावियों को मुगल गार्डन, अमर उजाला की तीस हजार प्रति मिनट कॉपी प्रिंट करने वाली अत्याधुनिक प्रिंटिंग प्रेस भी दिखाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें