फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल पटियाल ने जीता एशिया इंटरनेशनल इंडिया का खिताब

Sat, 08 Feb 2020 09:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिलासपुर के राहुल पटियाल ने ग्लोबल इंडिया एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के ग्रैंड फिनाले में मिस्टर हिमाचल प्रदेश एशिया इंटरनेशनल इंडिया-2020 का खिताब जीता है। यह प्रतियोगिता दिल्ली के महिमालपुर के पांच सितारा होटल में हुई। इसमें देश भर के 144 युवाओं ने भाग लिया। राहुल पटियाल बिलासपुर के चनीन गांव के रहने वाले हैं। इनकी माता सुषमा पटियाल गृहिणी है। पिता बलवीर पटियाल पुलिस विभाग हमीरपुर में एएसआई पद पर हैं।

विज्ञापन


राहुल चंडीगढ़ में प्रतिष्ठित कंपनी में एचआर के पद पर है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर बरोटा से हुई है। उन्होंने प्रतियोगिता के लिए सोलन में ऑडिशन दिया था। यहां से उनका चयन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ। राहुल ने कहा कि उन्हें इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने का शौक स्कूल के समय से ही है। इनका कहना है कि इन्होंने इससे पूर्व स्कूल और कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं और फैशन शो में हिस्सा लिया है। कहा कि अगर मॉडलिंग के क्षेत्र में उन्हें उम्दा ऑफर मिलते हैं तो वो इस क्षेत्र में अपना नाम बनाना चाहेंगे। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता को दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें