फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी के लिए मिला राजभाषा गौरव पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

Sat, 09 Sep 2017 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला की लेखिका कंचन शर्मा की लिखी पुस्तक भारत एक विमर्श को केंद्र सरकार ने राजभाषा गौरव पुरस्कार के लिए चयनित किया है। 14 सितंबर को विज्ञान भवन नई दिल्ली में होने वाले समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें पुरस्कृत करेंगे। 
विज्ञापन


समारोह की अध्यक्षता गृह मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। पुरस्कार में कंचन शर्मा को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और 1.25 लाख की नकद राशि मिलेगी। कंचन की पुस्तक का राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार के लिए चयनित होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। 

पुस्तक का प्रकाशन 2016 में किया था। उन्हें इससे पूर्व हिंदी क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए हंगरी में हुए सातवें अंतरराष्ट्रीय साहित्य एवं संस्कृति सम्मेलन में हिंदी साहित्य गौरव पुरस्कार से नवाजा गया था। 
विज्ञापन


विवि के कुलपति ने भी उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वुमन अचीवर्स अवार्ड 2017 से नवाजा था। इलाहाबाद की गुफ्तगू संस्था ने सुभद्रा कुमारी चौहान पुरस्कार भी दिया था। यह उन्हें काव्य संग्रह ष्रवितनया के लिए दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें