फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन यादव ने शूटिंग में बनाया नया स्टेट रिकॉर्ड

Thu, 07 Sep 2017 04:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
pawan yadav - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में आयोजित 40वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गाजियाबाद के निशानेबाजों ने दम दिखाया। गाजियाबाद एकलव्य शूटिंग क्लब के निशानेबाज पवन यादव ने 10 मीटर एयर पिस्टल में 600 में से 580 का स्कोर कर गोल्ड मेडल जीतने के साथ नया स्टेट रिकॉर्ड बनाया है। पवन ने गोल्ड के साथ एक सिल्वर और दो ब्रांज मेडल जीते। एकलव्य शूटिंग क्लब के खिलाड़ियों ने एक गोल्ड, दो सिल्वर सहित पांच ब्रांज मेडल प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन



क्लब के मैनेजर रहीस मलिक ने बताया कि पवन यादव ने इससे पहले भी 2015 नेशनल चैंपियनशिप में जूनियर 10 मीटर एयर पिस्टल में 600 में से 577 का स्कोर कर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया था।

मेरठ में हुई प्रतियोगिता में गोल्ड के अलावा हसन मलिक, पवन यादव व शुभम वर्ग ने स्टैंडर्ड पिस्टल .22 सीनियर टीम वर्ग में 900 में से 730 स्कोर कर सिल्वर मेडल जीता। .22 मेन स्टैंडर्ड पिस्टल इंडिविजुअल वर्ग में 400 में से 378 स्कोर कर पवन यादव ने ब्रांज मेडल जीता।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सेंटर फायर .32 बोर सीनियर मेन वर्ग में पवन यादव, राहुल और हिमांशु ने ब्रांज मेडल, स्पोर्ट्स पिस्टल यूनियर वर्ग में मनीष राणा ने ब्रांज और 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर वर्ग में 400 में से 378 स्कोर कर वसीम ने कांस्य पदक  पर कब्जा जमाया।

क्लब के निशानेबाजों ने मुंबई में होने वाली जीवी मावलंकर प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। क्लब में सम्मान समारोह में प्रशांत चौधरी, विपिन चौधरी, प्रदीप त्यागी सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें