फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल मास्टर्स गेम्स में कल्पना ने झटके दो मेडल

Fri, 06 Apr 2018 11:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
PIC
विज्ञापन

देश में पहली बार आयोजित नेशनल मास्टर्स गेम्स में सोलन की अंतरराष्ट्रीय धावक खिलाड़ी कल्पना परमार ने हिमाचल का नाम रोशन किया है। चंडीगढ़ के सेक्टर-7 में 3 अप्रैल से चल रहीं नेशनल मास्टर्स गेम्स में कल्पना ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और दो मेडल झटके। 

विज्ञापन


उन्होंने 10 हजार मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल, जबकि 5000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता। कल्पना परमार वर्तमान में ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन में इतिहास की प्रवक्ता हैं। नौकरी और घर के काम के बाद जो समय मिलता है, उसमें वह लंबी दूरी की दौड़ का अभ्यास करती हैं।

इससे पहले पहली अप्रैल को चंडीगढ़ बिग मैराथन (21 किलोमीटर) में कल्पना परमार ने 7वां रैंक हासिल कर दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई थी। कल्पना 21 जनवरी 2018 में इंटरनेशनल मुंबई मैराथन 42 किलोमीटर में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
विज्ञापन


शिमला के गेयटी थियेटर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में प्रदेश के खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कल्पना को खेलों के क्षेत्र में उनके योगदान को लेकर एक्सिलेंसी अवार्ड देकर सम्मानित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें