फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19870 फीट ऊंची चोटी को फतेह कर देश प्रेम का संदेश देंगी कल्पना ठाकुर

Tue, 23 Jul 2019 10:11 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ों को भाई बना राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली कल्पना ठाकुर स्वतंत्रता दिवस पर पर्यावरण बचाने के साथ देश प्रेम का संदेश भी देंगी। कल्पना 19870 फीट ऊंची चोटी लेडी ऑफ केलांग को फतेह करेंगी।

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर अपने इस मिशन के दौरान कल्पना की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पृथ्वी बचाओ का संदेश भी दिया जाएगा। पिछले वर्ष भी 15 अगस्त को कल्पना ने 18870 फीट ऊंची खरदूंगला चोटी को फतेह कर पर्यावरण बचाने की अपील की थी।

इस बार अधिक ऊंची चोटी को फतेह कर देशभक्ति की भावना को जागृत करेंगे। कल्पना मनाली के गोजरा में शशांक मॉडल स्कूल में 9वीं की छात्रा है। 15 अगस्त को लेडी ऑफ केलांग चोटी को फतेह करने के निकलने वाली टीम में तीन लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन


पर्यावरणविद किशन लाल भी इस अभियान शामिल में होंगे। कल्पना को अब तक राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण बचाने के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

ग्रीन ब्रांड अंबेसडर ऑफ हिमाचल का खिताब भी कल्पना को दिया जा चुका है। पर्यावरणविद किशन लाल ने कहा कि तीन सदस्यों वाला दल 12 अगस्त को रवाना हो जाएगा। 15 अगस्त को लेडी ऑफ केलांग चोटी पर तिरंगा फहराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें