फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा अब फ्रांस में दौड़ेंगे

Tue, 23 Jul 2019 04:28 AM IST
Krishan Singh हितेश शर्मा, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आठ जिंदगियां बचाने के लिए दौड़ने वाले धावक सुनील शर्मा फ्रांस में दमखम दिखाएंगे। बंगलूरू के श्री कैंटीरावा स्टेडियम में 24 घंटे की दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन के बूते धावक सुनील ने वर्ल्ड चैंपियनशिप का टिकट कटा लिया है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन धावक फ्रांस में 26 और 27 अक्तूबर को होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। वर्ल्ड चैंपियनशिप में क्वालीफाई करने के लिए 24 घंटे की स्टेडियम दौड़ में 205 किलोमीटर की दूरी तय करनी थी।

सुनील ने 215 किलोमीटर दौड़कर नया कीर्तिमान बनाया। सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल के माईना गांव के रहने वाले सुनील ने पहला स्थान हासिल किया। सुनील साल 2015 से चैरिटी रन कर रहे हैं।
विज्ञापन


द ग्रेट सिरमौर रन-1 और 2 में सुनील ने साढ़े 9 लाख रुपये जुटाए। मार्च 2018 में 24 घंटे ट्रेडमिल पर दौड़कर तीन मरीजों के लिए पौने छह लाख रुपये जमा किए। इसमें मीना का सफल हार्ट ट्रांसप्लांट हो चुका है।

किडनी रोगी सुरजन और इमरान का डायलेसिस चल रहा है। फरवरी 2017 को भी द ग्रेट सिरमौर रन-1 में 3.46 लाख रुपये जुटाए। इससे धनबीर का सफल किडनी ट्रांसप्लांट कराया।

सुनील ने चैरिटी रन का सफर 22 मार्च 2015 से चंडीगढ़ से रेणुका तक 217 किलोमीटर सेव वाटर सेव फोरेस्ट थीम को लेकर शुरू किया था। हाल ही में सुनील ने द ग्रेट सिरमौर रन-3 का आगाज किया था।

संगड़ाह की उर्मिला, मंडी जिले के धर्मपुर की शशि कुमारी, दिव्यांगों में शिलाई के सुरेंद्र और संदीप और सतौन के बुजुर्ग दुनी चंद की मदद के लिए साढ़े 8 लाख रुपये जुटाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें