फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ने जताई चिंता, कहा- बाहर जा रहे हैं अच्छे खिलाड़ी

Sat, 02 Dec 2017 09:09 AM IST
हरीश चंद्र/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी न मिलने के कारण सूबे के प्रतिभावान खिलाड़ी बाहरी राज्यों का रुख कर रहे हैं। यह हिमाचल के खेल जगत के लिए चिंता का विषय है। यह बात अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी कविता ठाकुर ने महिला वर्ग में एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर आने के बाद धर्मशाला में ‘अमर उजाला’ के साथ विशेष बातचीत में कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश से कई होनहार खिलाड़ी रेलवे और आर्मी में नौकरी कर रहे हैं। अगर इनके लिए प्रदेश में नौकरी का प्रबंध होता है तो वे हिमाचल के लिए और खेल सकते हैं।

कविता ने प्रदेश सरकार से नई खेल नीति में दूसरे राज्यों की तर्ज पर बड़े बदलाव करने की मांग उठाई है। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश सरकार से खिलाड़ियों को और अच्छी सुविधाएं मुहैया करवाने की बात कही।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

2012 के बाद नहीं मिला परशुराम अवार्ड

कुल्लू जिले से संबंध रखने वाली कविता ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 2012 के बाद किसी खिलाड़ी को राज्य स्तरीय परशुराम अवार्ड नहीं दिया है। इसके कारण भी खिलाड़ियों में निराशा है। कविता ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चार गोल्ड मेडल सूबे के लिए जीते हैं। 

ईरान से लौटने के बाद भव्य स्वागत 
ईरान में हुई पांचवीं एशियन महिला कबड्डी चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली कविता ठाकुर का साई छात्रावास धर्मशाला में भव्य स्वागत किया गया। छात्रावास की खिलाड़ियों और स्टाफ ने कविता को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें