अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर संगीत चौहान अब इंग्लैंड में हुनर दिखाएंगे। संगीत चौहान का ब्रिटिश एसोसिएशन फॉर क्रिकेटर्स विद डिसएबलिटी (बीएसीडी) में पंजीकरण हो गया है। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें यह मौका मिला है। अब उनका ट्रॉयल लिया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि संगीत भारत से पहले दिव्यांग हैं, जिनका एसोसिएशन में पंजीकरण हुआ है।
चौहान वर्तमान में भारतीय शारीरिक अक्षम क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े हुए हैं और यूपी टीम के उप कप्तान भी हैं। बीएसीडी में पंजीकरण करवाने के लिए संगीत चौहान छह वर्षों से आवेदन कर रहे थे। ट्रायल में हरी झंडी मिलने के बाद वह इंग्लैंड में कभी भी
किसी भी क्लब की ओर से क्रिकेट खेल सकेंगे। पंजीकरण के बाद अब संगीत को इंग्लैंड में खेलने के लिए आसानी होगी। वह इंग्लैंड में डिसएबल काउंटी भी खेल सकेंगे। वह इंग्लैंड जाकर खेल में सुधार कर सकेंगे।