फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की इस बेटी की कप्तानी में चैंपियन बना भारत

Wed, 11 Jul 2018 06:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल की बेटी की कप्तानी में भारत ने भूटान में वुमन सीनियर इंटरनेशनल टारगेटबॉल चैंपियनशिप जीत ली है। भूटान में पहली बार हुए टूर्नामेंट में भारत ने फाइनल में मेजबान भूटान को हराकर जीत हासिल की।

विज्ञापन


टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी कर रही हिमाचल के मंडी जिले की निवेदिता का दमदार प्रदर्शन रहा। निवेदिता को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। सेमीफाइनल मैच में भारत ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल में भारत और भूटान के बीच खेला गया। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भूटान को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। निवेदिता मंडी जिले के सरकाघाट की रहने वाली है। थडू गांव की बीस साल की निवेदिता ने भारतीय टीम की कप्तानी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता बोले, बेटी पर नाज

प्रदेश टारगेटबॉल संघ के प्रदेशाध्यक्ष नंद लाल शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय चैंपियनशिप में भारत ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। भारतीय टीम की जीत और निवेदिता के बेहतर

प्रदर्शन पर टारगेटबॉल खेल के फाउंडर सोनू शर्मा, आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश महासचिव रजत ठाकुर, बीडीसी अध्यक्ष विनोद ठाकुर ने बधाई दी है। 

निवेदिता के पिता हरविंद्र सिंह (गोपी) औप माता रीता देवी बेटी के प्रदर्शन पर खुश हैं। दोनों ने कहा कि बेटी ने विदेश में भारत के साथ-साथ हिमाचल का नाम रोशन किया है। उन्हें बेटी पर गर्व है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें