फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिल फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी मालवी

Wed, 11 Jul 2018 01:28 PM IST
कमलेश रतन भारद्वाज, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी शहर के पुरानी मंडी वार्ड की मालवी मल्होत्रा तमिल फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। उनकी नई फिल्म ओंडीको ओंडी का ऑडियो और ट्रेलर 14 जुलाई को लांच होगा। फिल्म अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अधिकतर शूटिंग मलयेशिया में हुई है। 

विज्ञापन


फिल्म में तमिल जाने माने कोरियोग्राफर मास्टर राबर्ट बतौर हीरो नजर आएंगे। वे एक बाल कलाकार के रूप में कई दशकों से तमिल फिल्मों से जुड़े हुए हैं। यह फिल्म लव, रोमांस और एक्शन का मिश्रण है। इसमें मालवी मल्होत्रा जेनिफर (जेनी) के रोल में नजर आएंगी।

मालवी मल्होत्रा सशक्त महिला के रूप में दिखेंगीं जो अपने प्रेमी से बेहद प्यार करती है और उसके परिवार को संभालती है। हीरो राबर्ट इसमें जासूस के रूप में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेलगू और मलयालम फिल्मों में भी किया है काम

मालवी मल्होत्रा तेलगू और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक हिंदी फिल्म भी जल्द ही रिलीज होने वाली है। उन्होंने कलर टीवी पर उड़ान शो में भी काम किया है। मालवी डीएवी सीपीएस स्कूल मंडी की छात्रा रहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने छह माह एक्टिंग कोर्स मुंबई से किया है। मालवी को कविताएं लिखने का शौक है।

अमर उजाला से बातचीत में मालवी मल्होत्रा ने कहा कि ओंडीको ओंडी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई है। एक हिंदी फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो गई है। तमिल फिल्म की शूटिंग मलयेश्यिा में हुई है। 14 जुलाई को ऑडियो और ट्रेलर लांच किया जाएगा। फिल्म अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें