फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मलयालम फिल्म में आवाज का जादू बिखेरेगी ये हिमाचली बेटी

Sun, 05 Mar 2017 12:04 AM IST
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या मंडी से प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने वाली कांगड़ा जिले के योल क्षेत्र की बेटी अब मलयालम फिल्म में अपनी आवाज देंगी। योल की राखी गौतम की आवाज जल्द ही मलयालम फिल्म के गानों में सुनाई देगी।
विज्ञापन


उनको मलयालम फिल्म के निर्माताओं से ऑफर मिला है। जल्द ही गानों की रिकॉर्डिंग भी शुरू हो जाएगी। मलयालम फिल्म के साथ ही उन्हें कई टीवी सीरियलों में गाना गाने के ऑफर मिल रहे हैं। इन दिनों राखी गौतम एक टीवी चैनल के लिए आउटडोर शो कर रही हैं।

वे कलर चैनल के शो राइजिंग स्टार में टॉप 80 में जगह बनाने में सफल रही थीं। इसके अलावा राखी हिम आइडल विजेता और नवी मुबंई आइडल फेम भी रह चुकी हैं। राखी बॉलीवुड के कई सिंगरों के साथ मंच साझा कर चुकी है। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में शिरकत करने पहुंची पार्श्व गायिका शालमली खोलगड़े ने भी राखी गौतम की तारीफ की।
विज्ञापन


राखी गौतम की शादी बिलासपुर में हुई है। अमर उजाला से विशेष बातचीत में राखी गौतम ने कहा कि मलयालम फिल्म में गाना गाने के लिए उन्हें ऑफर मिला है। जल्द ही गानों की रिकॉर्डिंग भी शुरू हो जाएगी। इसके लिए उन्होंने मलयालम भी सीखना शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इन दिनों वे एक चैनल के आउटडोर शो भी कर रही हैं।

इन दिनों पार्श्व गायिका शालमली खोलगड़े के साथ स्टेज शो भी चल रहे हैं। इसके अलावा आने वाले दिनों मशहूर बॉलीवुड गायक कैलाश खेर के साथ भी जल्द ही स्टेज शो का मौका मिल रहा है। राखी का मंडी से पहले से ही विशेष लगाव है। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी यहीं से पूरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें