बाइक राइडिंग कर मेडल पाने वाले सोहेल अब लिम्का व इंडिया बुक में अपना नाम दर्ज कराने की कोशिश करने जा रहे हैं। चार मार्च से वह अपना सफर दिल्ली से बाइक पर शुरू करेंगे।
पहले दिल्ली से वह बाइक से दक्षिण भारत जाएंगे। इसके बाद वहां से कश्मीर जाएंगे। इस दौरान कुल 25 दिनों में 16 हजार किमी की दूरी तय करेंगे। वे 29 राज्यों की राजधानी व पांच यूनियन टेरेटरी स्टेट का सफर तय करेंगे।
यह सफर तय करने के बाद ही उनका नाम लिम्का व इंडिया बुक में दर्ज होगा। गौरतलब है कि सोहेल महज 25 साल के हैं। वह ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज से लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं।
वह 2011 में चार बार बाइक से ही लद्दाख जा चुके हैं। अपना नाम लिम्का व इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज करवाने के लिए दो माह से ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। फिलहाल चार मार्च को वह अपना सफर दिल्ली से शुरू करने जा रहे हैं।