फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यू-ट्यूब पर छाया हिमाचल का युवा गायक साहिल

Mon, 03 Apr 2017 12:03 AM IST
सौरभ सूद/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल का एक और युवा इन दिनों गायकी के क्षेत्र में नाम कमा रहा है। बैजनाथ के युवा गायक साहिल सूद की पहली म्यूजिक एलबम ये हवाएं इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। यू-ट्यूब पर 12 मार्च को रिलीज साहिल के सोलो सांग ये हवाएं को हजारों लोग सुनकर साहिल कर मधुर आवाज को सराह चुके हैं।
विज्ञापन


बैजनाथ की बीड़-बीलिंग घाटी में फिल्माए इस गीत को अब तक सोशल मीडिया पर करीब 10 हजार लोग सुन चुके हैं। जैकब जेक्सन की ओर से संगीतबद्ध इस एलबम को पालमपुर में होली मेले के दौरान शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने लांच किया था। इसके बाद से यह गाना युवाओं की जुबां पर है।

खास बात यह है कि इस गीत में साहिल की सुरीली आवाज के साथ छोटा भंगाल की राजगुंधा घाटी की खूबसूरती भी निखरकर सामने आई है। बेहतरीन वीडियोग्राफी और म्यूजिक के चलते यह गीत कम समय में ही बहुत हिट हो चुका है। बैजनाथ के पपरोला कस्बा निवासी साहिल ने वर्षों तक संगीत की तालीम लेने के बाद कड़ा रियाज करके अपने सपने को पंख लगाए हैं।
विज्ञापन


साहिल कहते हैं कि बचपन से ही मेरा सपना एक उम्दा गायक बनने का है। स्कूली शिक्षा हासिल करने के बाद मैंने गायन का प्रशिक्षण लेना आरंभ कर दिया। इस दौरान कई बेहतरीन संगीतकारों और गायकों ने हौसला बढ़ाया। यहीं से मेरा मनोबल बढ़ा व कई सालों की

कड़ी मेहनत के बाद अपनी सोलो एलबम लांच करने में सफल रहा हूं। साहिल प्रदेश के कई प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रमों, महोत्सवों में स्टेज पर अपनी गायकी का जादू दिखा चुके हैं। वहीं, साहिल गीत लिखने और संगीतबद्ध करने में भी पारंगत हैं। साहिल का सपना अब गायन के क्षेत्र में राष्ट्रीय फलक पर नाम कमाने का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें